6 जून 2025 - 14:32
ट्रम्प चाहते हैं चलती रही रूस यूक्रेन जंग 

यह चौंकाने वाला बयान जर्मन चांसलर से मुलाकात मे सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन को थोड़ा और लड़ने देना चाहिए, फिर शांति की कोशिश होनी चाहिए। 

अमेरिकी राष्ट्रपती ट्रम्प ने यूक्रेन रूस युद्ध के जारी रहने की इच्छा जताते हुए कहा कि इन दोनों को कुछ समय तक लड़ते रहना चाहिए और हमें भी चाहिए कि उन्हे लड़ने दें। यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति का यह चौंकाने वाला बयान जर्मन चांसलर से मुलाकात मे सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन को थोड़ा और लड़ने देना चाहिए, फिर शांति की कोशिश होनी चाहिए। 

इस बैठक में जर्मनी ने एक बार फिर यूक्रेन का साथ देने की बात दोहराई। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि जर्मनी यूक्रेन के साथ खड़ा है और वह केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।

बैठक के दौरान ट्रम्प ने संकेत दिया कि यदि युद्ध नहीं रुका तो वह रूस और यूक्रेन दोनों पर कड़े प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही उन्होंने जर्मनी से नाटो पर 5% खर्च की मांग दोहराई, जो पहले 2% था।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha